84 बोतल शराब सहित काबू
बरनाला | पुलिसने एक जैन कार को रोककर उसकी तलाशी लेने पर उसमें 84 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार सवार को काबू कर उसके खिलाफ मामला कर लिया है। सीआईए इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से 84 बोतल शराब बरामद हुई। कार चालक की पहचान चरनजीत सिंह निवासी मौड़-नाभा के तौर पर हुई है।