बेडमिंटन में वाईएस स्कूल छाया
बरनाला|सर्वहितकारी स्कूलबरनाला में 8 सितंबर से 11 सितंबर तक बेडमिंटन टूर्नामेंट करवाया गया, जिसमें वाईएस स्कूल के बच्चे अव्वल रहे। पीआरओ पुष्पा मित्तल ने बताया कि वाईएस स्कूल की चार लड़कियां जश्नप्रीत कौर, लविश, मानवी औaर सुखमजीत कौर ने कोच सुखदेव सिंह लीला और नंदिता की देखरेख में अंडर-17 लड़कियों के बेडमिंटन मुकाबलों में भाग लिया। जिसमें पहले मैच में विद्यार्थियों ने तक्षशिला स्कूल को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया और फिर फाइनल में बीजीएस स्कूल को पराजित कर शानदार जीत हासिल की। मौ के पर डायरेक्टर वरुण भारती, प्रोफेसर दर्शन कुमार, कोच सुखदेव सिंह नीला और विद्यार्थी थे।