- Hindi News
- जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई सहायता राशि
जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई सहायता राशि
साइंटिफिकअवेयरनेस एंड सोशल वेलफेयर फोरम की आेर से जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए शुरू किए गए सहायता केंद्र में लोगों ने मदद भेजनी शुरू कर दी है।
फोरम के प्रधान डा. एएस मान ने बताया कि उनके परिवार समेत शाम लाल सिंगला, प्रिंसिपल जगदेव सिंह सोही, रोशन गर्ग, आरएस मदान, नरिंदर सिंह, एचएस सोही, प्रो. संतोख कौर, हेम राज, प्रहलाद सिंह ने बाढ़ पीड़िताें की सहायता के लिए 30 हजार से अधिक रुपए दिए हैं। डा. मान ने अपील की कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए इस सहायता केंद्र में पैसे, कपड़े, कंबल, चाय पत्ती, चीनी, दालें, मसाले आदि देकर जाएं ताकि समान इकट्ठा करने के बाद जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजा जा सके।
संगरूर: जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों की मदद करने की अपील करते हुए डा. एएस मान अन्य।
धनौला(बरनाला)|जम्मू-कश्मीर मेंबाढ़ प्रभावित लोगों को राहत दिलाने के लिए गुरुद्वारा रामसर पातशाही दसवीं की प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह गिल, महासचिव साधू सिंह की अगुवाई में राहत सामग्री रवना की गई। प्रधान अमरजीत सिंह गिल ने बताया कि इस अवसर पर मास्टर हरभजन सिंह गिल, बिक्कर सिंह, उपजिंदर सिंह, सुच्चा सिंह, हरदेव सिंह, महिंदर, मीता सिंह, राज सिंह, बिक्कर सिंह थे।(सागर)
तपा(बरनाला)| गुरुद्वारानानुआना साहिब, बाबा पंजाब सिंह और समूह पंचायत ताजोके के नगर निवासियों के सहयोग से जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए राहत सामग्री से भरा ट्रक, बाबा मगघर सिंह और बाबा गुरचरन सिंह ने रवाना किया। इस मौके परमजीत सिंह पम्मा पंच ताजोके और सरपंच नाहर सिंह ने बताया कि लोगों के लिए कपड़े, बिस्तर, कंबल आदि रवाना किए गए। इस अवसर पर जसवीर सिंह, करमजीत सिंह, भुरा सिंह, मुकंद सिंह, बलविंदर सिंह, दर्शन सिंह, करमजीत सिंह, करमजीत सिंह, मंदर सिंह, बगगा सिंह, पाल कौर आदि मौजूद थे। (रमेश सिंगला)
मालेरकोटला (संगरूर)|जम्मू-कश्मीर केबाढ़ पीड़िताें की मदद के लिए जमायत इस्लामी हिंद द्वारा \\\'मरकज रिलीफ फंडÓ स्थापित करके राहत सामग्री धन राशि इकट्ठी करनी शुरू कर दी गई है। मोहम्मद इस्माइल, इश्तियाक रशीद, काले खां मोहम्मद अनवर बत्ते ने बताया कि जमायत द्वारा इलाके की संस्थाओं के सहयोग से करीब एक दर्जन काउंटर लगाए जाएंगे। इन काउंटरों पर राहत सामग्री धन राशि एकत्रित करने के