पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप में स्टूडेंट्स ने की सफाई

कैंप में स्टूडेंट्स ने की सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनौला(बरनाला)|सेवा योजनायूनिट धनौला की तरफ से एक दिवसीय कैंप युवक सेवाएं विभाग की सरपरस्ती में सहायक डायरेक्टर जिला बरनाला विजय भास्कर शर्मा के दिशा-निर्देशों पर प्रिंसिपल उर्मिला कुमारी की अगुवाई में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल(लड़के)धनौला में लगाया गया। यूनिट के इंचार्ज बरजिंदरपाल सिंह लेक्चरर ने बताया कि यूनिट के 75 विद्यार्थियों ने पुरी लगन, मेहनत से इसमें भाग लिया। विद्यार्थियों ने साफ-सफाई की। मौके पर ग्रुप लीडर गगनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, लवप्रीत शर्मा, मनी खान, कुलदीप सिंह मौजूद थे। प्रोजेक्ट वर्क की अगुवाई बरजिंदरपाल सिंह, सुखमिंदर सिंह और संदीप सिंह की तरफ से की गई। प्रिंसिपल उर्मिला कुमारी ने वाॅलंटियरों से कहा कि समाजसेवा के काम करके आनंद मिलता है। बरजिंदरपाल सिंह ने कहा कि इस तरह के कैंप से सर्वपक्षीय विकास होता है। (सागर)