आधुनिक मशीनों के प्रयोग की दी जानकारी
सोमवारको किंग्स कालेज ऑफ इंस्टीट्यूट में खेतीबाड़ी में प्रयोग आने वाली मशीनरी और उसके आधुनिक खेतीबाड़ी में योगदान देने पर सेमिनार करवाया गया, जिसमें कॅालेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर कुलविंदर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर, हार्वेस्टर कंबाइन, पैडी ट्रांसप्लाटिंग मशीनरी जैसे कि जीरी, आलू बीजने वाली मशीन की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी किसानों के हितों के लिए नई-नई मशीनों की खोज करके किसानों तक पहुंचा रही है। इस मौके पर खेती विभाग के मुखी डा.आरके गर्ग ने मशीनरी की संभाल की जानकारी दी और बताया कि मशीनरी को ग्रीस करनी चाहिए साथ ही बारिश से भी बचाकर रखना चाहिए। प्रोफेसर जसवीर कौर धालीवाल ने भी नई तकनीकों के बारे में बताया। इस अवसर पर कालेज के चेयरमैन हरदेव सिंह बाजवा, वाइस चेयरमैन बलदेव सिंह बाजवा और एमडी गुरविंदर सिंह बाजवा भी मौजूद थे।
किंग्स कालेज में विद्यार्थियों को जानकारी देते प्रोफेसर।