पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान खुर्द बुर्द करने पर पांच लोगों पर पर्चा

धान खुर्द-बुर्द करने पर पांच लोगों पर पर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला | शैलरसे सरकारी धान को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में दो अलग-अलग मामलों में पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि पहला मामला पुलिस स्टेशन धनौला में पनग्रेन के जिला अफसर के बयान के आधार पर बरनाला निवासी अनिल भारती भीम सैन पर दर्ज हुआ है। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पनग्रेन ने उनके शैलर में 17270 बोरे धान के लगाए थे। जिनमें से 14638 बोरे बकाया पड़े थे। लेकिन चेकिंग के दौरान पता चला कि बोरे शैलर से गायब है। दूसरे मामले में पुलिस स्टेशन सदर बरनाला में पंजाब एग्रो के जिला अफसर के बयान पर अशोक कुमार, राज कुमार, सौरभ पर दर्ज किया है। उसने अपने बयान में पुलिस को बताया कि 45727 धान को बोरे इनके शैलर में लगाए थे। जिनमें से 42200 बोरे उन्होंने एफसीआई को दे दिए बाकी खुर्द-बुर्द कर दिए। पुलिस ने उन पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।