- Hindi News
- व्यापारियों के दो गुटों में मारपीट, एक जख्मी
व्यापारियों के दो गुटों में मारपीट, एक जख्मी
शहरमें वीरवार शाम को व्यापारियों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। एक गुट ने दूसरे पर ब्लैकमेल कर पैसे मांगने का आरोप लगाया जबकि दूसरे ने जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया। मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने जगदीश जिंदल पर मामला दर्ज किया है। स्टेट बैंक पटियाला के पास अकाली नेता हेमराज गर्ग व्यापारी जगदीश उर्फ माधो की भिड़ंत हो गई, जिसमें जगदीश बुरी तरह से घायल हो गया। दोनों ने एक दूसरे पर साथियों सहित हमला करने के आरोप लगाए। दुकानदारों ने इकट्ठे होकर ब्लैकमेल करने के खिलाफ नारेबाजी की।
ब्लैकमेलकर पैसे मांगने आया था: गर्ग : अकालीनेता और व्यापारी हेमराज गर्ग ने कहा कि जगदीश उर्फ माधो अपने साथियों सहित दुकान पर धमका। हाईकोर्ट में एक केस की सुनवाई का हवाला देकर वह उससे पैसे की मांग करने लगा। जाते हुए उसकी दुकान के शीशे तोड़ गए। उन्होंने अपने साथियों सहित घेर कर उसे पकड़ लिया। इस हाथापाई में दोनों पक्षों को चोटें भी लगीं।
रंजिशके चलते किया हमला : जगदीश : सिविलअस्पताल में भर्ती व्यापारी जगदीश उर्फ माधो ने ब्लैकमेल के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वह स्टेट बैंक आफ पटियाला में किसी काम से आया था। उसके साथ कोई नहीं था। जब वह बैंक से बाहर निकला तो पहले से घात लगा कर बैठे हेमराज वह उसके साथी उसे घसीट कर अपनी दुकान में ले गए और उसे जान से मारने की कोशिश की। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने कर उसे छुड़वाया। उसने बताया कि एक घपले का उन्होंने पर्दाफाश किया था। इसी रंजिश को लेकर उससे मारपीट की गई है।
मामले की हो रही है जांच : एसएचओ
सिटीपुलिस स्टेशन के एसएचओ नवदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुन ली है। इस मामले में जगदीश जिंदल के खिलाफ मामला दर्ज किा गया है।
दुकान के बाहर बैठा जगदीश उर्फ माधो उसके पास खड़े नगर पार्षद हेमराज गर्ग।