पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी टैक्स राहत स्कीम कैंप आज

सरकारी टैक्स राहत स्कीम कैंप आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तपा(बरनाला)| शहरके व्यापार मंडल और रिटेल करियाना दुकानदार के साथ सेल टैक्स विभाग के एटीसी एसपीएस ग्रेवाल और इंस्पेक्टर क्रांति गोयल की बैठक तपा में हुई। जिसमें एईटीसी ने सरकार की तरफ से छोटे दुकानदारों को दी गई टैक्स राहत स्कीम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 0 से 25 लाख की सेल वाले दुकानदारों को साल का केवल 5000 हजार, पचास लाख की सेल पर दस हजार, 75 लाख की सेल पर 15 हजार और एक करोड़ की सेल पर 2 लाख रुपये टैक्स अदा करना होगा। उन्होंने बताया कि शहर में 19 सितंबर को टैक्स राहत स्कीम का कैंप लग रहा है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान मंगलसैन गर्ग, कच्चा आढ़तियां एसों. के साबका प्रधान मदन लाल घड़ैला, करियाना एसो. के भूषण घड़ैला, महासचिव विजय धुरकोटिया, मोहन लाल, अशोक कुमार, अनिल कुमार अरोड़ा, राज कुमार पक्खो आदि मौजूद थे।(रमेश सिंगला)