पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में दशहरे की तैयारियां शुरू

शहर में दशहरे की तैयारियां शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीभारतीय महाबीर दल बरनाला और श्रीकृष्ण पंचायती मंदिर की तरफ से हर साल की तरह इस बार भी 22 एकड़ दशहरा ग्राउंड में 3 अक्टूबर को दशहरा मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। वीरवार को भारतीय महाबीर दल की बैठक श्रीकृष्ण पंचायती मंदिर में दल के प्रधान कुलवंत राय गोयल और महासचिव अश्वनी टोनी की अध्यक्षता में हुई।

बैठक की जानकारी देते अश्वनी टोनी ने बताया कि 3 अक्टूबर को श्रीकृष्ण पंचायती मंदिर से विशाल शोभायात्रा शुरू की जाएगी जोकि पुरे शहर का भ्रमण करती हुई दशहरा स्थल तक पहुंचेगी, जहां रावण, कुंभकरण और मेघनाद के बने पुतलों को अग्नि दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि जल्दी ही रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी बाहर से आए कारीगरों द्वारा तैयार किए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी है और कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि शोभायात्रा को डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू और एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। बैठक में सुशील कुमार सिल्ली, राकेश सोनी, हरमेश मित्तल हनी, संदीप मोदी, हरीश कुमार, अमरजीत कालेके, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, रामलाल, बिट्टू, राजेश कुमार, सोनू हाजिर थे।

रामलीला को लेकर रिहर्सल करते श्री महाशक्ति कला मंदिर के पदाधिकारी।

महाशक्ति कला मंदिर के स्टेज पर 22 से शुरू होगी रामलीला

बरनाला|दशहरे कोलेकर शहर के श्री महाशक्ति कलां मंदिर के स्टेज पर श्री महाशक्ति कला मंदिर में 22 सितंबर से रामलीला शुरू हो रही है। इसे लेकर रिहर्सल शुरू कर दी गई है। रोजाना रात 8 से 12 बजे तक कलाकार रिहर्सल कर रहे हैं। महाशक्ति कला मंदिर के प्रधान अनिल दत्त शर्मा ने बताया कि रामलीला 22 सितंबर से 4 अक्टूबर तक दिखाई जाएगी। इसमें रोजाना रात 8 बजे से 1 बजे तक कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। उन्होंने बताया कि रामलीला में हनुमान की भूमिका मनीषी दत्त शर्मा, राम जी की भूमिका अनिल दत्त शर्मा, रिंकू, लक्ष्मण की भूमिका मनीश जीवन, राजू सोहल सीता की, जिम्मी मित्तल भरत की, शत्रुघन की पिंटू, दशरथ की विनोद वर्मा, सरूपनखा की मिंटू, शंकर जी की मनीश कुमार, कैकेयी की मिंटू और मेघनाथ की सुधांशु दत्त भूमिका अदा करेंगे। गौरतलब है कि महाशक्ति कला मंदिर के प्रधान अनिल दत्त शर्मा खुद 15 सालों से रावण की भूमिका अदा करते रहे हैं जबकि कलाकार मनीषी दत्त शर्म