- Hindi News
- नवरात्रों पर ज्वालाजी से लाई जाएगी माता की पावन ज्योति
नवरात्रों पर ज्वालाजी से लाई जाएगी माता की पावन ज्योति
श्रीभारतीय महाबीर दल बरनाला की तरफ से श्रीकृष्ण पंचायती मंदिर में शहर के समाजसेवी स्व. कृष्ण लाल सोनी की याद में ज्वाला जी से माता की पावन ज्योति लाई जा रही है।
प्रधान कुलवंत राय गोयल और अश्वनी टोनी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण पंचायती मंदिर में नवरात्रों पर माता ज्वाला देवी (हिमाचल प्रदेश) से पवित्र ज्योति लाई जा रही है। यह ज्योति मंदिर में 24 सितंबर की रात को पहुंचेगी और 25 सितंबर को सुबह पहले नवरात्रों पर रोजाना सुबह-शाम माता की आरती की जाएगी। ज्योति पहुंचने पर भारतीय महाबीर दल की तरफ से शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी भक्तजन अपने घरों में माता की पावन ज्योति ले जाना चाहते हैं वह 25 सितंबर को श्रीकृष्ण पंचायती मंदिर में पहुंचे। इस अवसर पर राकेश सोनी, सुशील सिल्ली, हरमेश मित्तल हनी , रामलाल, विकास सोनी विक्की, हरीश कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, अमरजीत, सुरेश कुमार हाजिर थे।