मदर टीचर स्कूल में हुए मुकाबले
बरनाला|मदर टीचरस्कूल में वीरवार को समाचार-पत्र पढ़ना और सेल्फ डिस्क्रिपशन की प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें पहली से तीसरी कक्षा तक के बच्चों ने सेल्फ डिस्क्रिपशन में और चौथी पांचवीं कक्षा के बच्चों ने समाचार-पत्र पढ़ने की प्रतियोगिता में भाग लिया। पहली क्लास के बच्चों ने फल और सब्जियां और जबकि दूसरी क्लास के बच्चों ने पशु-पक्षियों के महत्व पर प्रकाश डाला। स्कूल के डीन अजयपाल जसवाल और सुरभि महाजन ने भाषा और उसके सामाजिक सरोकार पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया। एमडी कपिल मित्तल और चेयरमैन निशि मित्तल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।