- Hindi News
- गंगानगर जम्मूतवी एक्सप्रेस का स्टेशन पहुंचने पर स्वागत
गंगानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का स्टेशन पहुंचने पर स्वागत
अब माता वैष्णो देवी जाने में होगी आसानी
भास्करन्यूज|तपा(बरनाला)
पूर्वसांसद विजयइंदर सिंगला के प्रयासों से रेलवे विभाग की तरफ से श्रीगंगानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन चलाई गई है। जोकि सप्ताह में एक ही दिन चलती है। यह ट्रेन पहली बार तपा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जहां शहरवासियों ने ट्रेन का स्वागत किया और साथ ही ट्रेन के चालक और गार्ड को सम्मानित किया। शहरवासी सतपाल गोयल, अशोक घड़ैला ने कहा कि यह गाड़ी आज सुबह 2.45 बजे चलकर वाया अबोहर, बठिंडा, रामपुरा, तपा, बरनाला, धूरी, मालेरकोटला, जालंधर, पठानकोट होती हुई सुबह 5.30 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को अब माता वैष्णों देवी जाने के लिए बड़ी आसानी होगी और अब माता रानी के भक्तों को परेशानी नहीं आएगी। शहरवासियों ने रेलवे मंत्री से इस ट्रेन को रोजाना चलाने की मांग की। मौके पर बाली मौड़, राज कुमार, अशोक मित्तल थे। (रमेश सिंगला)
ट्रेन के चालक और गार्ड को सम्मानित करते शहरवासी।