आस्था एन्क्लेव ने राहत सामग्री की रवाना
आस्थाएन्क्लेव के एमडी दीपक सोनी की अगुवाई में जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पाड़ितों के लिए वीरवार को राहत सामग्री का तीसरा ट्रक रवाना किया गया। जिसे डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू और दीपक सोनी ने हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से आई बाढ़ से लाखों लोग बेघर हो गए हैं और वहां लोग एक वक्त की रोटी के लिए मोहताज हो रहे हैं। ऐसे में हम सभी का फर्ज बनता है कि हम दीन-दुखियों और जरूरतमंदों की सहायता करें। दीपक सोनी ने बताया कि बाढ़ पाड़ितों के लिए 800 कंबल और 800 लेडीज जेंट्स सूट के अलावा सूखा सामान रवाना किया है। इस मौके पर एडीसी जोरा सिंह थिंद, एसडीएम अमनदीप बांसल, नायब तहसीलदार हरपाल राय, आस्था एन्क्लेव के चेयरमैन अमरनाथ बांसल, आस्था धाम मंदिर ट्रस्ट के प्रधान दीपक बांसल सोनी, समाजसेवी रविंदर अरोड़ा, रैडक्रास के सचिव देसराज जिंदल, कांति सरूप शर्मा, शशिकांत चोपड़ा, राधे शाम, विनोद कांसल, राजेश भुटानी, बलदेव सिंह, कृष्ण सहजड़ा, निर्मल सिंह गुरु, तेज कुमार सिंगला पटवारी, विजय कुमार कानूनगो, अजीतपाल सिंह, बचन सिंह पटवारी, राजिंदर सिंह, बलवंत, बहादर सिंह, सतपाल बांसल, जसविंदर मौजूद थे।
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ प्रबावित लोगों की सहायता के लिए राशन सामग्री का ट्रक रवाना करते आस्था एनक्लेव के एमडी दीपक सोनी और अन्य।