पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पौधे लगाएं स्टूडेंट्स : कौशल

पौधे लगाएं स्टूडेंट्स : कौशल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला|वीरवार कोईको क्लब की तरफ से श्री लाल बहादुर शास्त्री आर्य महिला कॅालेज में वातावरण संबंधी सेमिनार करवाया गया। इसमें समाज सेवक सतिंदर कुमार कौशल ने विशेष तौर पर शिरकत की। प्रिंसिपल नीलम शर्मा और सतिंदर कौशल ने स्कूली छात्राओं को वातावरण की शुद्धता संबंधी विस्तार से जानकारी दी। सतिंदर कौशल ने कहा कि आज हमारा वातावरण खराब होता जा रहा है। सरकार की बेरुखि के कारण सड़क किनारों से धड़ाधड़ वृक्ष काटे जा रहे हैं। जोकि चिंता का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल नीलम शर्मा और ईको क्लब की प्रधान अर्चना ने भी अपने संबोधन में छात्राओं को वातावरण दिवस संबंधी विस्तार से जानकारी दी।

सेमिनार में सतिंदर कुमार कौशल को सम्मानित करते प्रबंधक।