- Hindi News
- अकाली भाजपा के राज में कारोबार हुए चौपट : ढिल्लो
अकाली-भाजपा के राज में कारोबार हुए चौपट : ढिल्लो
बरनाला के कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने पत्रकारों से की बातचीत
भास्करन्यूज|बरनाला
हलकाबरनाला के कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अकाली-भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अकाली-भाजपा के राज में कारोबार बिल्कुल चौपट होकर रह गए हैं।
उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोगों में हाहाकार मचा है। टैक्सों के कारण लोग काफी परेशान हैं और महंगाई ने आम और खास लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन अब सरकार की बेरुखि के कारण 40 लाख नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। नशों के खिलाफ अकालियों द्वारा छेड़ी गई मुहिम की हवा निकल गई है। विधायक ढिल्लों ने किसान सम्मेलन को देश के अन्नदाता के साथ बड़ा धोखा करार देते हुए कहा कि किसानों की तरफ से की जा रही खुदकुशियों के लिए गंभीर होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि धान का सीजन नजदीक रहा है लेकिन सरकार ने अभी तक कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए। जिससे स्पष्ट है कि इस बार फिर किसानों को मंडियों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि अगर किसान परेशान हुए तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। इस अवसर पर नगर कौंसिल के साबका प्रधान मक्खन शर्मा, जगजीत सिंह धौला, रजनीश भोला अग्रवाल, सियासी सचिव गुरजीत सिंह बराड़, हरविंदर चहल, सुखजीत कौर सुक्खी एमसी, हरदेव सिंह बाजवा लीला, बूटा सिंह धालीवाल, सुरेश डिंपल, राजू चौधरी, मोहन लाल, रितिका चौधरी, हरीश कुमार नन्नी , खुशी मोहम्मद मौजूद थे।
कांग्रेसी विधायक केवल सिंह ढिल्लों।