पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी का सम्मान करें : संदीप

हिंदी का सम्मान करें : संदीप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|बरनाला/ संगरूर

नेहरूयुवा केन्द्र बरनाला की तरफ से हिन्दी भाषा को प्रफुल्लित करने के लिए विद्यार्थियों के लेख मुकाबले, गीत मुकाबले, पेंटिंग मुकाबले, सुंदर लिखाई मुकाबले, भाषण मुकाबले करवाए जा रहे हैं।

जिला यूथ कोआर्डिनेटर परमजीत सिंह और लेखाकार संदीप खंड की देखरेख में वीरवार को वाईएस कालेज हंडियाया में नेहरू युवा केन्द्र की तरफ से बच्चों के चार्ट मेकिंग मुकाबले करवाए गए, जिसमें पूनम रानी ने पहला, जसप्रीत कौर ने दूसरा और जगसीर सिंह रमनदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। संदीप खंड ने कहा कि हिन्दी भाषा हमारी राष्ट्र भाषा है और हमें अपनी मातृ भाषा के साथ-साथ राष्ट्र भाषा का ज्ञान होना जरूरी है। वाईएस कॉलेज की इंचार्ज सरबजीत कौर चहल ने नेहरू युवा केन्द्र के तमाम पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन अनुराधा शर्मा ने निभाया। इस अवसर पर भुपिंदर कौर, मनप्रीत सिंह, गोबिंद सिंह, कुलदीप सिंह मौजूद थे। सभी विजयी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

हिंदीभाषा के महत्व पर प्रकाश डाला

संगरूर|सरकारीरणबीरकॉलेज में प्राचार्य डा. एसके कौशिक की अगुवाई में हिंदी दिवस सप्ताह मनाया गया। उन्होंने राष्ट्र भाषा हिंदी के स्वर्णिम इतिहास पर प्रकाश डाला। छात्रों द्वारा भाषण और कविताओं के माध्यम से हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

समारोह के मुख्य मेहमान डा. विनोद शर्मा ने हिंदी की उत्पति से लेकर आधुनिक समय में हिंदी के प्रचार-प्रसार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में केंद्र सरकार द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए उठाए गए कदम बेहद सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र भाषा के बिना कोई भी राष्ट्र और उस राष्ट्र का निवासी अधूरा है।

हिंदी विभाग की प्राध्यापिकाओं रेखा रानी संदीप कौर ने भी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हिंदी के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डा. रणधीर कौशिक ने सभी का धन्यवाद किया।

संगरूर|नेहरू युवाकेंद्र ने अपने कार्यालय में हिंदी दिवस मनाया। इस मौके पर विजय भास्कर सहायक डायरेक्टर मुख्य मेहमान थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें राष्ट्रीय भाषा का सम्मान करना चाहिए। जिला यूथ कोआर्डिनेटर अमरजीत सिंह पुरेवाल ने कहा कि हिंदी संसार की 5वीं सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली भाषा है। इस भाषा की बदौलत हम भारत क