पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब बेचने के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज

शराब बेचने के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैधतौर पर शराब बेचने के आरोप में तीन अलग-अलग पुलिस थानों में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि पुलिस स्टेशन सदर बरनाला में जगसीर सिंह पर 20 बोतल शराब रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस स्टेशन तपा में जसवंत सिंह पर 10 बोतल अवैध शराब रखने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियोंं को पुलिस ने बोतलों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस स्टेशन धनौला में कुलविंदर सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियो पर एक्साइज एक्ट को तहत मामला दर्ज किया गया है।