- Hindi News
- तीन महीने पहले बनी सड़क टूटी, लोगों ने जताया विरोध
तीन महीने पहले बनी सड़क टूटी, लोगों ने जताया विरोध
तीनमहीने पहले बनी तपा के रामबाग रोड की सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। आलम यह है कि इस रोड पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी किसी खतरे से खाली नहीं है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कड़ा संघर्ष करके इसका निर्माण करवाया था, लेकिन तीन महीने बाद ही सड़कों पर गहरे खड्डे पड़ने शुरू हो गए। जब भी शहर में किसी की मौत हो जाती है तो अंतिम संस्कार के समय शवयात्रा को इसी रोड से गुजरना पड़ता है। जिस समय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा इस रोड पर कई स्कूल/कॅालेज, धार्मिक मंदिर, गुरुद्वारा कई ऐतिहासिक स्थल भी पड़ते हैं। व्यापार मंडल के प्रधान मंगल सैन गर्ग ने कहा कि प्रशासन ने लाखों रुपए खर्च करके सड़क बनाई थी, लेकिन ठेकेदार की मिलीभगत से सड़क के निर्माण समय घटिया सामग्री इस्तेमाल की गई। इसलिए ठेकेदार के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों ने इसकी जांच विजिलेंस से करवाने की मांग की। (रमेश सिंगला)
जांच के बाद होगी कार्रवाई
एसडीएमतपा शिव कुमार का कहना है कि मामला उनके नोटिस में चुका है। वे अपने स्तर पर मामले की जांच करवा रहे हैं। जांच के बाद ही आरोपियों पर सख्त
कार्रवाई की जाएगी।
रामबाग रोड पर वाहन चलना तो दूर पैदल जाना भी हुआ खतरनाक।