पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वहितकारी स्कूल के खिलाड़ी अव्वल

सर्वहितकारी स्कूल के खिलाड़ी अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वहितकारीस्कूल बरनाला के खिलाड़ी विद्या भारती की ओर से उत्तर भारत जोन की तरफ से प्रदेश स्तर पर करवाए खेल मुकाबलों में छा गए। शानदार प्रदर्शन करने के बाद स्कूल पहुंचे खिलाड़ियों का स्कूल कमेटी और स्टाफ ने स्वागत किया।

प्रिंसिपल जतेन्द शर्मा ने कहा कि अंडर 14, 17, 19 में शतरंज, योग और टेबल टेनिस मुकाबलों में खिलाड़ियों ने भाग लिया। शतरंज की अंडर 17 19 की टीमों ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 में मोहित गर्ग, सौरव गुप्ता, तुषार बांसल, राहुल गर्ग, सौरव सिंगला, अंडर-19 में पंकुश, अंकुश, हितेश, पिनाक ने शानदार प्रदर्शन किया। ये टीमें अब नोएडा खेलने जाएंगी। टेनिस में अविनव सिंगला, सौरव कुमार, तेजिंदर सिंह, अखिल, कोमल, मुस्कान, प्रदीप, सिमरण, सोनिया ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने कहा कि बच्चों की लगन और कोच की मेहनत के कारण ही उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ। इससे उन्होंने अपना, स्कूल और शहर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस मौके पर प्रधान एडवोकेट जीवन मोदी, दिनेश सहौरिया, बाल मुकंद, विजय गोयल, संतोष गर्ग, अभय जिंदल, लखपत राय, भारत भूषण, नरेश गौड़, सतीश कुमार ने भी बच्चों को बधाई दी।

खेलो में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियो को सम्मानित किया गया।