पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुलविंदर कौर बनी स्टार आॅफ दी सीरीज

कुलविंदर कौर बनी स्टार आॅफ दी सीरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मास्टरमाइंडमें बच्चों में इंग्लिश बोलने की कला को निखारने के लिए 17 सितंबर को शुरू करवाए गए इंग्लिश डिबेट सीरीज का शानदार समापन हुआ।

इस मौके पर कुलविंदर कौर धारीवाल को स्टार आफ का सीरीज सम्मान दिया गया। इस मौके पर कुलविंदर कौर की टीम के सुखविंदर सिंह, रणदीप सिंह, रजनदीप कौर, अमनदीप सिंह को भी सम्मानित किया गया। मास्टरमाइंड संस्था के एमडी शिव सिंगला ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह के इंग्लिश स्पीकिंग का यह प्रोग्राम करवाया गया था। उन्होंने बताया कि मास्टरमाइंड में आने वाले हर बच्चे की कला को निखारने के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं। मौके पर डायरेक्टर रतन सिंगला, प्रो. नीतू गुप्ता, प्रो. गुरचरण जैदका, रोहित, मोनिका, अंजना, दीपेश कुमार, हरविंदर सिंह, मनवीर कौर, हितेश, दीपक, योगेश, ज्योति हाजिर थे।

कुलविंदर कौर को सम्मानित करते मास्टरमाईड के एमड़ी शिव सिंगला अन्य।