- Hindi News
- आम आदमी पार्टी के राज्य कन्वीनर आज शहर में
आम आदमी पार्टी के राज्य कन्वीनर आज शहर में
संगरूर|आम आदमीपार्टी के पंजाब के कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर मंगलवार को संगरूर बरनाला में वर्करों के साथ बैठक करने के लिए पहुंच रहे हैं। लोकसभा हलका संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने बताया कि सुच्चा सिंह छोटेपुर मंगलवार सुबह बरनाला में जिले के वर्करों से बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे संगरूर के पारूल पैलेस में संगरूर के वर्करों की बैठक को संबोधित करेंगे। उन्होंनें बताया कि इन बैठकों में पार्टी को बूथ स्तर से लेकर पंजाब स्तर तक मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा।
बरनाला|आप केसांसद भगवंत मान मंगलवार को बरनाला पहुंच रहे हैं। आप के जिलास्तरीय नेता कुलदीप सहगल, अजीत कौशल ने बताया कि नवंबर में हो रही नगर कौंसिल चुनावों को लेकर पार्टी साफ-सुथरी छवि वाले उम्मीदवारों को खड़ा करनी चाहती है और सांसद भगवंत मान आप के वर्करों से बैठक कर चुनावों संबंधी विचार-विमर्श करेंगे।