पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क बनाने की मांग को लेकर पीडब्ल्यूडी दफ्तर का घेराव

सड़क बनाने की मांग को लेकर पीडब्ल्यूडी दफ्तर का घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसे पत्री रोड को जाने वाली सड़क बनाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (डकोदा ) और नौजवान भारत सभा की तरफ से जिला लोक निर्माण दफ्तर का घेराव किया गया। इस मौके पर हाजिर लोगों की तरफ से पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

धरने के बाद विभाग की तरफ से 10 अक्टूबर तक हर हालत में सड़क बनाने का लिखित आश्वासन देकर धरने को समाप्त करवाया गया। धरने को संबोधित करते हुए नवकिरण पत्री, प्यारा सिंह, स्वराज सिंह, दलजीत सिंह, दर्शन सिंह, बलवंत सिंह, चेत सिंह ने कहा कि बरनाला से पत्री रोड को जाने वाली सड़क बुरी तरह से खराब है। हर रोज सड़क में पड़े गड्ढो के कारण हादसे होते हैं। विभाग से वह बहुत वार सड़क बनाने की लिखती मांग कर चुके हैं। लेकिन सिवाय झूठे वादे के उन्हें कुछ नहीं मिला। पत्री सेखवा, किंग्स कॉलेज और अन्य गांवों को एकमात्र रास्ता शहर से जोड़ता है। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही सड़क का काम शुरू ना हुआ तो वह अपने संघर्ष को तेज करेंगे। इस मौके पर मोहन सिंह, सुखदेव सिंह, गुरजैब सिंह, गुरप्रीत गोपी, गुरप्रीत पत्री किंग्स कॉलेज के विद्यार्थी बड़ी संख्या में हाजिर थे।

सोमवार को बरनाला में पीडब्ल्यूडी दफ्तर का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोग।