पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई वार्डबंदी को लेकर फाइनल बैठक आज

नई वार्डबंदी को लेकर फाइनल बैठक आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला | शहरकी नई वार्डबंदी की लिस्ट पर निगाहें लगाकर बैठे लोगों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। नई वार्डबंदी की कमेटी की फाइनल बैठक के बाद शहर के सभी हिस्सों को 31 वार्डों में बांटकर मोहर लग जाएगी। इसके बाद नगर कौंसिल चुनाव की सरगर्मी शुरू हो जाएगी। बैठक में डिप्टी कमिश्नर गुरलवलीन सिंह सिद्धू, एसडीएम बरनाला अमनदीप बांसल, अकाली दल के यूथ के जिला प्रधान रविंदर सिंह रम्मी, भाजपा की तरफ से सुभाष मक्कड़ा, कांग्रेस की तरफ से विधायक केवल सिंह ढिल्लो एक प्रदेश चुनाव आयोग के अधिकारी भाग लेंगे। चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं को नई वार्डबंदी का इंतजार है। नए वार्डों के क्षेत्र, अरक्षित वार्डों के तय होने के बाद ही सभी पार्टियां अपने प्रत्याशी तय करेगी। नगर कौंसिल चुनाव के संभावित प्रत्याशी भाजपा के ट्रांसपोर्ट सेल के जिला प्रधान नीरज गर्ग, भाजपा यूथ के जिला प्रधान राजेन्द्र उप्पल, भाजपा नेता नरिंदर गर्ग नीटा, नीरज जिंदल, कांग्रेसी नेता मक्खन शर्मा, महेश कुमार लौटा, युवा व्यापारी विंग के प्रदेश प्रधान मनु जिंदल, अमन काला, मनीश कुमार मिंटा, अंकित थापर, अकाली दल के यूथ जिला प्रधान रम्मी ढिल्लो, संजीव शोरी ने कहा कि नई वार्डबंदी की लिस्ट जारी होने के बाद ही चुनाव प्रचार में तेजी आएगी। लेकिन अगर उनकी आशाओं के बिल्कुल उलट अगर गलत तरीके से वार्डों को तोड़ा गया तो वह इसका विरोध दर्ज करवाएंगे।