बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन सामग्री भेजी
धनौला(बरनाला)|युवक सेवाएंक्लब कोठे अतर सिंह वाला के प्रधान गुरध्यान सिंह, चेयरमैन योनी कुमार, उपाध्यक्ष बलवीर सिंह की अगुवाई में समूह नगर निवासियों के सहयोग से राहत सामग्री एकत्रित करके डायरेक्टर खेल विभाग बरनाला विजय भास्कर की देखरेख में भेजी गई। उन्होंने कहा कि जम्मू में लाखों लोग बेघर हो गए हैं जोकि एक वक्त की रोटी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने बताया कि समूचे निवासियों के सहयोग से कपड़े, कंबल, ब्रैड, पानी की बोतलें एकत्रित करके रवाना की गई। इस मौके पर लेक्चरर चरनजीत सिंह, चमकौर सिंह, राजिंदर सिंह, बूटा सिंह, जगतार सिंह, हरबंस सिंह, सरबजीत सिंह मौजूद थे। (सागर)