पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले दिन के किक्रेट मुकाबले में एसडी काॅलेज की टीम रही विजेता

पहले दिन के किक्रेट मुकाबले में एसडी काॅलेज की टीम रही विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबीयूनिवर्सिटी पटियाला की ओर से किंग्ज कालेज ऑफ इंस्टीट्यूट बरनाला में सोमवार को इंटर कॅालेज किक्रेट टूर्नामेंट 2014-15 के जोनल मुकाबलों की शुरूआत हुई।

इस अवसर पर किंग्ज कॉलेज के चेयरमैन हरदेव सिंह बाजवा, एमडी गुरविंदर सिंह बाजवा, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से कोच हरप्रीत सिंह, जिला किक्रेट एसो. के महासचिव महेंदर खन्ना, करमवीर ने टीमों केे साथ मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद देते हुए टूर्नामेंट की शुरूआत की। चेयरमैन हरदेव सिंह बाजवा और कोच हरप्रीत सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खिलाड़ियों को खेलों में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नौजवान को नशे से दूर रहना चाहिए। एमडी गुरविंदर सिंह बाजवा ने बताया कि किक्रेट टूर्नामेंट में पूरे पंजाब के इंटर कॉलेजेज की 16 टीमें भाग ले रही हैं।

उन्होंने बताया कि यह मैच 28 सितंबर तक लगातार चलेंगे। सोमवार को पहले दिन पहला मैच एसडी कालेज और गुरु नानक कालेज बुढलाडा की टीम के बीच खेला गया, जिसमें एसडी कालेज की टीम विजयी रही। इस मौके विजयी टीम को चेयरमैन हरदेव सिंह बाजवा अन्य ने सम्मानित किया। इस मौके प्रिंसिपल एचआर गर्ग, कालेज के एकेडमिक डीन जसविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह बाजवा, परमजीत सिंह बाजवा, बलदेव सिंह, लवप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।

विजयी टीम को सम्मानित करते चेयरमैन हरदेव सिंह बाजवा अन्य।

किंग्ज काॅलेज में आयोजित टूर्नामेंट में मंच पर बैठे मुख्यातिथि काॅलेज प्रबंधक।