1450 स्टूडेंट ने दी परीक्षा
किंग्सग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट बरनाला की तरफ से बच्चों के सुनहरे भविष्य को लेकर कालेज में वजीफा परीक्षा ली गई।
किंगज ग्रुप के वजीफा परीक्षा के सुपरिंटेंडेंट मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न जिलों से 100 से ज्यादा स्कूलों के 1450 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कालेज के एमडी गुरविंदर सिंह बाजवा ने बताया कि इस परीक्षा में पहले रैंक वाले विद्यार्थियों को 75 फीसदी स्कालरशिप, दूसरे रैंक वाले विद्यार्थियों को 60 फीसदी और तीसरे रैंक वाले विद्यार्थियों को 50 फीसदी, चौथे दसवें रैंक वाले विद्यार्थियों को 40 फीसदी, 11 से 20 रैंक वाले विद्यार्थियों को 30 फीसदी, 21 से 40 रैंक वाले विद्यार्थियों के लिए 20 फीसदी और 41 से 75 तक के रैंक वाले विद्यार्थियों के लिए 10 फीसदी फीस प्रित कोर्स स्कॉलरशिप रखी गई है। इस मौके पर वाइस चेयरमैन बलदेव, प्रिसिंपल सीनियर सेकेंडरी एचआर गर्ग, डिग्री एकेडमिक डीन जसविंदर सिंह मौजूद थे।
किंगज ग्रुप में परीक्षा देते विद्यार्थी।