- Hindi News
- गांव में कुर्की करने पहुंचे अधिकारी बैरंग लौटे
गांव में कुर्की करने पहुंचे अधिकारी बैरंग लौटे
बरनाला|हंडियाया केकोठे चूंघा के एक गरीब किसान की कुर्की करने पहुंचे किसानों के रोष को देखते हुए अधिकारी बैरंग लौट गए। भाकियू डकौंदा के प्रधान परमिंदर सिंह हंडियाया, सचिव लाल सिंह और उपाध्यक्ष दर्शन सिंह धनौला आदि ने बताया कि शनिवार को कोठे चूंघा के किसान हरबंस सिंह की जमीन की कुर्की करने अधिकारी पहुंच गए।
भारी तादाद में किसान भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अधिकारियों द्वारा की जा रही धक्केशाही के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया।