पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनियन ने कहा पावरकॉम मैनेजमेंट बंद करे मनमानी

यूनियन ने कहा- पावरकॉम मैनेजमेंट बंद करे मनमानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएसईबीइंप्लाइज फेडरेशन ऐटक पंजाब सर्कल संगरूर/बरनाला की जनरल काउंसिल बैठक साथी रणजीत सिंह बिंजोकी की प्रधानगी में हुई।

इस मौके पर ऐफी के डिप्टी महा सचिव साथी सुखदेव शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए जगदेव सिंह बाहीया ने कहा कि पावरकॉम की मैनेजमेंट मनमानियां कर रही है इसलिए आने वाले समय में तीखा संघर्ष छेड़ा जाएगा।

साथी जीवन सिंह ने कहा कि मालेरकोटला मंडल में एकसईएन के विरुद्ध तीखा संघर्ष लड़ा जाएगा। मांग की गई कि एकसईएन मालेरकोटला तुरंत मसले हल करे। मौके पर सर्किल नेता गुरध्यान सिंह, साधु सिंह, जसमेल सिंह जस्सी, गोरा दास, सुरिंदर मोहन, करनैल सिंह, मेला सिंह ने अपने विचार पेश करते हुए मालेरकोटला डिवीजन के संघर्ष का समर्थन किया।

इस दौरान साथी गोरा दास मेला सिंह को उनकी सेवानिवृत्ति के चलते सम्मानित किया गया।

साथी रणजीत सिंह बिंजोकी ने समूह साथियों से अपील की कि स्टेट कमेटी के संघर्ष को पूरी तनदेही से लागू करके यूनियन को मजबूत किया जाए। लोगों ने कहा कि नहीं तो हम संघर्ष को मजबूर होंगे। बैठक में मुलाजिम संघर्ष कमेटी के नेता मेला सिंह सीता राम विशेष तौर पर शामिल हुए।

पीएसईबी इंप्लाईज फेडरेशन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।