पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे के खिलाफ किया जागरूक

नशे के खिलाफ किया जागरूक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री महाशक्ति कलां मंदिर की तरफ से उत्तर भारत का 37वां नाट्य मेला आयोजित

जागरुकता

श्रीमहाशक्ति कलां मंदिर की तरफ से उत्तर भारत का 37वां नाट्य मेले का आयोजन किया गया है। शुक्रवार रात को राज्यभर से अाए कलाकारों की टीमों ने सामाजिक बुराइयों और अंधविश्वास के खिलाफ नाटक पेश कर लोगों को जागरूक किया।

इस नाट्य मेले का उद्घाटन प्रधान अनिल दत्त शर्मा ने किया। अनिल दत्त शर्मा और सुधांशु शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को कलाकारों की टीम ने छह नाटक खेले, जिनमें अक्स अबोहर की टीम द्वारा नाटक किस्सा खुदपुर दा, फतेह कॅालेज रामपुराफूल की तरफ से नाटक रूदालियां, आर्य कॅालेज लुधियाना की टीम की तरफ से नाटक सरदल के आर-पार, नटरंग अबोहर की तरफ से नाटक हामिद, क्रिएटिव आर्ट्स की तरफ से नाटक मैं हं डान, साऊंड आर्ट यमुनागर की तरफ से नाटक कर्ण भारम, पेथ इन थियेटर ग्रुप कुरुक्षेत्र की तरफ से नाटक दहक का मंचन किया गया। इसी तरह शनिवार को शहर में सदर बाजार, बस स्टैंड के पास, हंडियाया बाजार, फरवाही बाजार आदि जगहों पर कुल पांच नुक्कड नाटक खेले गए, जिनमें ओपन आर्ट थियेटर ग्रुप द्वारा पहला नाटक मस्तों का खेला, टीचर्स क्लब अरनियांवाला की तरफ से नाटक कठपुतली, सिरजना आर्ट ग्रुप रायकोट की तरफ से नाटक रेत दीयां कंधा, धरोहर यमुनानगर की टीम की तरफ से नाटक नीर निरूपन और परवाज थियेटर बरनाला की टीम की तरफ से नाटक इक टुकदा आसमान का कलाकारों ने मंचन कर लोगों को सामाजिक बुराइयों खिलाफ जागरूक किया। कलाकारों ने नाटकों द्वारा जहां लोगों को नशे और पाखंडी साधुओं के चंगुल से बचने की अपील की। कलाकारों ने नाटकों से बताया कि किस तरह नशे से परिवार उजड़ जाते हैं। इस अवसर पर मनीषी दत्त शर्मा, सुभाष गर्ग, कौर सैन, जिम्मी मित्तल, जतिंदर गोयल एमडी प्रभात गैस एजेंसी, हरीश गोयल, जीवन गर्ग सीए, मुनीश जीवन, सुधी, शिव सिंगला आदि हाजिर थे।

फरवाही बाजार में नुक्कड नाटक कर नशे के खिलाफ जागरूक करते कलाकार।