टक्कर से साइकिल सवार की मौत
बरनाला|अज्ञात वाहनकी टक्कर से जिले के गामव मौड़ नाभा में एक साइकिल सवार की मौत हो गई है। डीएसपी पलविंदर सिह चीमा ने बताया कि मंदिर सिंह पुत्र विशन सिंह वासी मौड़ नाभा अपनी साईकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। रास्ते में उसे किसी बाहन ने टक्कर मार दी जिस,की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृत्क गरीब परिवार से सबंध रखता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।