पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया नहीं मिलने पर किसानों में रोष

यूरिया नहीं मिलने पर किसानों में रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तपा(बरनाला)| को-ऑपरेटिवसोसायटी में किसानों को यूरिया नहीं मिलने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को गुस्साए किसानों ने जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर किसानों ने कहा कि सरकार और प्रशासन की तरफ से यूरिया, बीज अन्य खेतीबाड़ी के उपकरण वितरित करने के लिए केन्द्र तो खोला गया है, लेकिन किसानों को यूरिया नहीं दिया जा रहा। वह कई बार सोसायटी के चक्कर खाकर थक चुके हैं। किसानों ने जल्दी ही यूरिया खाद मुहैया करवाने की मांग की। मौके पर सोसायटी के प्रधान गुरबिंदर सिंह बासी, सचिव बलवीर सिंह, बूटा सिंह, कुलवंत सिंह, मित्त सिंह, गुरचरन सिंह, गुरजंट सिंह, आदि माैजूद थे।(रमेश सिंगला)

यूरिया खाद नहीं मिलने पर नारेबाजी करते किसान।