- Hindi News
- ड्यूटी में कोताही बरतने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई
ड्यूटी में कोताही बरतने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई
डीसी ने किया स्टेडियम का दौरा
बाबाकाला माहिर खेल स्टेडियम में 19 दिसंबर को होने वाले विश्व कबड्डी कप मैच की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू और एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने खेल स्टेडियम का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए।
डीसी ने बताया कि 19 दिसंबर को खेल स्टेडियम में तीन मैच होंगे। जिनमें एक मैच महिला टीमों का फाइनल मैच होगा। इस अवसर पर पंजाबी लोक गायक पम्मी बाई रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे। मैच की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। डीसी ने कहा कि अधिकारी अपनी ड्यूटी पूरी तनदेही के साथ निभाएं। ड्यूटी के प्रति कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ बनती विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने बताया कि स्टेडियम में जहां पार्किंग का उचित प्रबंध किया गया है वहीं मीडिया के लिए भी अलग से मीडिया सेंटर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लड़कियों को फाइनल मैच में उन्हें सम्मानित करने के लिए डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, राज्यसभा मेंबर सुखदेव सिंह ढींडसा, खजाना मंत्री पंजाब परमिंदर सिंह ढींडसा, शिअद के महासचिव एवं ट्राइडेंट उद्योग समूह के संस्थापक पदमश्री राजिंदर गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल विशेष तौर पर पहुंच रहे हैं।
एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने कहा कि कबड्डी मैच को लेकर पुलिस की तरफ से सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर एडीसी जोरा सिंह थिंद, एक्सईएन पावरकाम र| मित्तल, जिला खेल अफसर रविंदर सिंह, डीएसपी सिटी पलविंदर चीमां, डीएसपी(डी)संदीप शर्मा, डीटीओ सुखविंदर कुमार, नगर कौंसिल के ईओ अशोक कुमार अरोडा, एसडीएम अमनदीप बांसल आदि अधिकारी मौजूद थे।
मंगलवार को दिड़बा में स्टेडियम का दौरा करते हुए डीसी अर्षदीप सिंह थिंद।
कबड्डी मैच को लेकर खेल स्टेडियम का जायजा लेते डीसी और एसएसपी।