- Hindi News
- भुल्लर फिल्म प्रोडक्शन के निदेशक सम्मानित
भुल्लर फिल्म प्रोडक्शन के निदेशक सम्मानित
तपाके होली एंजल्स पब्लिक हाई स्कूल में गार्गी फाउंडेशन की तरफ से रखे उज्ज्वल भविष्य प्रगति दिवस के मौके पर भुल्लर फिल्म कंपनी के प्रोड्यूसर यादविंदर सिंह यादू भुल्लर को उनके द्वारा पंजाबी सभ्याचार में पाए जा रहे योगदान के बदले पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के डिप्टी रजिस्ट्रार धर्मपाल गर्ग, सनातन धर्म काॅलेज बरनाला के प्रिंसिपल मनोहर लाल शर्मा, स्कूल दी प्रबंधक कमेटी
के शाम लाल मलोट वाले, अशोक मित्तल, मोहित सिंगला फाउंडेशन के संस्थापक वकील जनक राज गार्गी द्वारा सम्मान चिह्न देकर यादू भुल्लर को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संस्था के संस्थापक वकील जनक राज गार्गी ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाली हस्तियां को बनता सत्कार देना ही संस्था का मुख्य मकसद है क्योंकि यादू भुल्लर द्वारा पंजाबी फिल्में, सभ्याचार, साहित्य पत्रकारिता के क्षेत्र में डाले योगदान सार्थिक कार्यों बदले ही उनका सम्मान किया गया है। इस मौके पर स्कूल की मुख्य अध्यापिका मीनाक्षी गौड़, अध्यापिका दीकिशा, रुपिंदर शर्मा आदि भी उपस्थित थे।
यादू भुल्लर को सम्मानित करते कंपनी के अधिकारी।