पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुणों को ध्यान में रखकर चुने कैरियर

गुणों को ध्यान में रखकर चुने कैरियर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला|मदर टीचरस्कूल में मंगलवार को करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें सुरभि अरोड़ा ने करियर काउंसलिंग का अर्थ भविष्य में सही दिशा के चयन के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स को अपने गुणों और रूचि को ध्यान में रखकर कैरियर चुनने की बात कही। इस मौके उन्होंनें कहा कि हमें बेहतर अवसर को भी नहीं छोड़ना चाहिए। स्टूडेंट्स को अपनी प्रतिभा को पहचानना चाहिए और उसके बाद ही अपने विषय का चयन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज का युग मुकाबले का युग है, इसलिए बच्चों को हर क्षेत्र का ज्ञान होना जरूरी है।