- Hindi News
- करोड़ों खर्च के बावजूद बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ है रहा बोझ
करोड़ों खर्च के बावजूद बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ है रहा बोझ
कांग्रेसीविधायक केवल सिंह ढिल्लों ने मंगलवार को अपनी रिहायश पर जिले के कांग्रेसी नेताओं और वर्करों से बैठक की। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ढिल्लों ने कांग्रेसियों को आगामी नगर काउंसिल चुनाव को लेकर अपनी कमर कसने को कहा।
इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से कहा कि जो समझौते प्राइवेट थर्मल प्लांटों के सरकार के साथ हुए हैं उसके अनुसार सरकार को इससे महंगे भाव की बिजली सर्दियों में बिना जरूरत के भी खरीदनी पड़ रही है। जिसका बोझ करोड़ों रुपयों के रूप में आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। विधायक ढिल्लों ने कहा कि सरकार सर्दियों में जरूरत से ज्यादा बिजली आगे दूसरे राज्यों को बेचने में नाकाम रही है और करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी सरकार को बिजली सरेंडर करनी पड़ रही है, जिसका सारा बोझ उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि लोगों को जहां गर्मियों में बिजली के लम्बे कट, किसानों मजदूरों को महंगे भाव का डीजल खर्च कर जेनरेटर चलाने पड़ते हैं वहीं सर्दियों में भी सूबा सरकार की नालायकी के कारण लोगों की जेबों में डाका पड़ रहा है। इस अवसर पर उनके साथ जगजीत सिंह धौला, जिलाप्रधान परमजीत सिंह मान, नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान मक्खन शर्मा, सियासी सचिव गुरजीत बराड, रामपाल सिंगला समाजसेवी, नरेंदर चोपड़ा, परमिंदर सिंह, बलवीर सिंह तपा, कृष्ण कुमार चन्नवाल, बलदेव भुच्चर, खुशी मोहम्मद, इकबाल सिंह सरां, राजवंत सिंह, सूरत सिंह बाजवा, गुलाब सिंह झलूर, कैप्टन भूपिंदर सिंह, अनिल भारती सोनी, राजू चौधरी, सुखजीत कौर सुक्खी एमसी, रजनीश भोला अग्रवाल, हरविंदर सिंह चहल, विक्की, गांधी जागल, मनदीप सिंह ढिल्लों, कमलजीत सिंह, डा.उजागर सिंह मान, गुरप्रीत सिंह बाजवा, गुरदर्शन सिंह बराड, सतनाम सिंह पत्ती, भगत सिंह भोला झलूर, गुरदर्शन सिद्धू, विनोद कुमार चौबर, अजय कुमार, मोहन लाल कौंसलर, भोला कुमार आदि मौजूद थे।
अपनी रिहायश पर समस्याएं सुनते विधायक ढिल्लो।