पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन वाहनों की टक्कर में दो लोग जख्मी

तीन वाहनों की टक्कर में दो लोग जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महलकलां(बरनाला) |गांवबख्तगढ़ के पास बरनाला-मोगा हाईवे पर तीन वाहनों की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

सतनाम सिंह जोकि अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर तीन साथियों सहित टेंट का सामान लेकर अपने गांव खेड़ी कलां को जा रहा था। जब वह गांव बख्तगढ़ के पास पहुंचा तो उनके पीछे से रही पिकअप गाड़ी जिसे गुरप्रीत सिंह निवासी खेडी कलां चला रहा था, ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिसके बाद पीछे से रहे ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे से सड़क किनारे पलटा ट्रक।