होनहार स्टूडेंट्स का किया सम्मान
वाईएसस्कूल के वार्षिक कार्यक्रम इम्पैक्ट-2014 वीरवार को अपने दूसरे चरण में प्रवेश कर गया। इस दौरान स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी का दिल जीत लिया।
इस मौके डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू और स्कूल के डायरेक्टर वरुण भारती ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की और डीसी सिद्धू ने ज्योति प्रचंड कर समारोह का आगाज किया। पीआरओ पुष्पा मित्तल ने बताया कि इस दौरान बच्चों ने गीत-संगीत, कोरियोग्राफी, भंगड़ा, गिद्दा से सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा स्कूल के छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने इंटरनेशनल डांस, मैरीकॉम, रिफ्लेक्शन आदि आइटम भी पेश की। डीसी सिद्धू ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों और स्कूल मैनेजमेंट को बधाई देते बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया। इस मौके पर प्रोफेसर दर्शन कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर डा. रजनी भारती, प्रिसिंपल कुसुम शर्मा मौजूद थे।
वीरवार को रंगारंग कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
संबोधित करते डीसी गुरलवलीन सिद्धू।