स्टूडेंट्स ने देखी चार साहिबजादे
बरनाला |किंग्जग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की ओर से गांवों में बच्चों को गुरुओं महत्ता संबंधी अवगत करवाने के लिए चार साहिबजादे फिल्म दिखाई जा रही है। इसके चलते वीरवार को किंग्ज ग्रुप के चेयरमैन हरदेव सिंह बाजवा और एमडी गुरविंदर सिंह बाजवा की अगुवाई में गांव सुल्तानपुर के संत गंगादास पब्लिक स्कूल में बच्चों को चार साहिबजादे फिल्म दिखाई गई। चेयरमैन हरदेव बाजवा ने कहा कि बच्चों को नशे के कुप्रभावों के बारे में बताना सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक करना है। इस मौके चेयरमैन सरबजीत सिंह, प्रिसिंपल मनदीप कौर,वीरपाल कौर, हरविंदर कौर, हरजिंदर कौर आदि थे।