श्री अरोड़ वंश सभा का मिलन समारोह 27 को
श्रीअरोड़वंश सभा का 9वां परिवार मिलन समारोह 27 और 28 दिसंबर को शांतिहाल रामबाग बरनाला में आयोजित किया जा रहा है। समारोह को लेकर सभा की बैठक प्रधान प्रमोद अरोड़ा की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला में हुई, इसमें सभा के तमाम पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। सभा के डायरेक्टर नरेश कुमार बांका और महासचिव हरीश सिंधवानी ने बताया कि 27 दिसंबर को शांतिहाल में श्री रामायण जी के पाठ रखे जाएंगे और सुबह 8 बजे गीता भवन से विशाल प्रभातफेरी निकाली जाएगी। रामायण जी के पाठ शुरू किए जाएंगे और रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक भागवत-भास्कर आचार्य सूर्यकांत शास्त्री मधुर संकीर्तन से संगतों को निहाल करेंगे। 28 दिसंबर को रामायण जी के भोग के बाद सभा का परिवार मिलन समारोह किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में समारोह को लेकर जहां तैयारियों संबंधी विचार विमर्श किया गया वहीं कार्यकर्ताओं की भी ड्यूटियां लगा दी गई हैं। इस मौके पर बलराज अरोडा, भोला अरोडा, बालकृष्ण दुआ, ओमप्रकाश सिंधवानी, हैप्पी दुआ, हरिओम जुनेजा, रमेश दुआ, राधे शाम जुनेजा, अश्वनी कुमार, बांके बिहारी टक्कर, यादव राय, नरेश कुमार, गोपाल जुनेजा मौजूद थे।