- Hindi News
- साफ सुथरी छवि वाले को ही मिलेगी टिकट: मान
साफ- सुथरी छवि वाले को ही मिलेगी टिकट: मान
कांग्रेसपार्टी के जिला प्रधान परमजीत मान ने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी नगर काउंसिल चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। चुनावों में साफ-सुथरी छवि वाले उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस पार्टी में कहीं गुटबंदी नहीं है और पार्टी पुरी तरह से एकजुट होकर शानदार जीत हासिल करेगी और पंजाब से अकाली-भाजपा का सफाया किया जाएगा। मान ने कहा कि कौंसिल चुनावों में उम्मीदवारों को टिकट देने के लिए शहर में पांच मेंबरी कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें हलके के विधायक केवल सिंह ढिल्लो, परमजीत मान जिला प्रधान, ब्लाक प्रधान रजनीश भोला, गुरकीरत सिंह कोटली और संजीव बिट्टू को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि चुनावों का नोटिफिकेशन होने के बाद लोकल स्तर पर कमेटियां बनाई जाएंगी जोकि उम्मीदवारों की मदद करेंगी। उन्होंने कहा कि जो लीडर कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ना चाहते हैं वह तुरंत हलका विधायक केवल सिंह ढिलो से संपर्क कर सकते हैं। जल्दी ही कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। उनके साथ नगर पार्षद महेश लोटा, धर्मपाल धर्मा, सूरत सिंह बाजवा, नरेंदर चोपड़ा, नरेंदर शर्मा, वरूण बत्ता आदि मौजूद थे।