पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड नंबर 23 की गलियों में सड़कों का काम शुरू

वार्ड नंबर-23 की गलियों में सड़कों का काम शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके जिला ट्रांसपोर्ट सेल के जिलाध्यक्ष नीरज गर्ग की अगुवाई में शहर के वार्ड नंबर-23 की गलियों में वीरवार को सड़कों का काम शुरू करवाया गया, जिसका उद्घाटन हलका इंचार्ज कुलवंत सिंह कीतू और भाजपा के जिला प्रधान गुरमीत सिंह बावा ने किया।

नीरज गर्ग ने बताया कि इस वार्ड के लोग काफी समय से सड़कों की दयनीय हालत से परेशान थे। जगह-जगह गलियां टूटी पड़ी थी और गहरे गड्ढों से लोगों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा था। नीरज गर्ग ने बताया कि इस वार्ड में सीवरेज, स्ट्रीट लाइटें और पेयजल की भी तमाम समस्याओं को दूर कर जल्दी ही वार्ड को नमूने का वार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी है तो वे कभी भी उनसे आकर मिल सकते हैं। इस मौके पर भाजयुमो के जिला प्रधान राजिंदर उप्पल, जिला सचिव अश्वनी आशु, राजिंदर धौला, लव ठेकेदार, रामपाल धौला, राजू बैटरी वाला, नवदीप सिंह गगनी सरदार डेयरी वाले, राजिंदर मेडिकल हाल वाले, धौला प्लाइवुड, रोहित नारंग, सैंडी स्टूडियो, दीपक कुमार पटवारी, प्रदीप सरपंच, मोनू कुमार आदि वार्ड के कई लोग मौजूद थे।