पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजिंदरा कॉलेज की टीम विजयी

राजिंदरा कॉलेज की टीम विजयी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियालायूनिवर्सिटी पटियाला की तरफ से बरनाला के किंग्स काॅलेज में आयोजित किक्रेट टूर्नामेंट के चौथे दिन वीरवार को खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। चौथे मैच का उद्घाटन वरिष्ठ एडवोकेट और कांग्रेसी नेता भारत भूषण मैनन और किंग्स काॅलेज के चेयरमैन हरदेव सिंह बाजवा ने किया। एडवोकेट मैनन ने खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। खेल विभाग के मुखी जगसीर सिंह ने बताया कि आज पहला मैच सरकारी राजिंदरा कालेज बठिंडा और एसडी कालेज के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर एसडी काॅलेज बरनाला ने बैटिंग की और 175 रन बनाए। दूसरी तरफ, सरकारी राजिंदरा कालेज 176 का स्कोर बनाकर एसडी कालेज की टीम पर जीत हासिल की। बठिंडा की टीम के खिलाड़ी गोरा को मैन ऑफ दा मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर एमडी गुरविंदर बाजवा, प्रिसिंपल एचआर गर्ग, हरमनजीत सिंह बाजवा, बलदेव सिंह बाजवा, सुरेश कुमार डिंपल, विकास बांसल लक्की, सौरव गर्ग आदि मौजूद थे।

बठिंडा राजिंदर कालेज की विजयी टीम को सम्मानित करते एडवोकेट भारत भूषण मैनन, चेयरमैन हरदेव सिंह बाजवा अन्य।