अवैध संबंध के चलते कत्ल, लाश गायब
अवैधसंबंध के चलते कत्ल करके लाश को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने मृतक गुरप्रीत सिंह के रिश्तेदार कुलवंत सिंह के बयान के आधार पर कम्मा सिंह, जसविंदर सिंह, सुखदीप सिंह, सुखजीत सिंह पर कत्ल कर लाश को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। उसने अपने बयान में कहा कि मृतक बरनाला में सिविल अस्पताल में अपनी बहन से मिलने आया था। वह रास्ते में गायब हो गया। उन्हें शक है कि आरोपियों ने उसे मार दिया है। मृतक के आरोपियों की बहन के साथ अवैध संबंध थे। जिसके चलते वह उससे रंजिश रखता था। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
बरनाला | बरनालामें जहरीली चीज खाने से एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने लड़की के पिता के बयान पर उसके पति हरमेश सिंह, ससुर मिट्ठू सिंह, सांस शकुंतला देवी पर खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ नवदीप सिंह ने कहा कि उसने अपने बयान में कहा कि उसकी लड़की नीलम की शादी आरोपी से करीब 12 साल पहले हुई थी। वह अक्सर उसे तंग-परेशान करते रहते थे। इससे परेशान होकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।