पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"अब ट्राइडेंट में उतरेगा कोयला\'

\"अब ट्राइडेंट में उतरेगा कोयला\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबालारेलवे डिवीजन के डीआरएम अनिल कुमार काठपाल ने वीरवार सुबह बरनाला रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। डीआरएम ने जहां स्टेशन का दौरा कर खामियों को दूर करने के लिए अफसरों को दिशा-निर्देश जारी किए वहीं उन्होंने लोगों से समस्याएं भी सुनीं। लोगों ने मौके पर डीआरएम को बताया कि रेलवे स्टेशन पर अक्सर सफाई के प्रबंध नहीं होते और पानी के पानी शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं होने पर यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। डीआरएम ने तुरंत समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों को हिदायतें की। उन्होंने कहा कि वह आज ट्राइडेंट के विशेष आमंत्रण पर पहुंचे हैं। प्लेटी पर जो कोयला उतरता है इससे लोगों को परेशानी रही है और इसे दूर करने के लिए अब कोयला को प्लेटी पर उतारने की बजाय सीधा ट्राइडेंट फैक्ट्री में ही उतारने की बात चल रही है और इसी सिलसिले में उनकी ट्राइडेंट के एमडी के साथ बैठक है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

बरनाला रेलवे स्टेशन पर दौरा करते डीआरएम अनिल कुमार काठपाल।

निरीक्षण