पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती पर श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा

अग्रसेन जयंती पर श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबप्रदेश अग्रवाल सम्मेलन की तरफ से महाराजा अग्रसेन की जयंती रामबाग के शांतिहाल में शुक्रवार को मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष परवीन सिंगला और महासचिव रामपाल सिंगला ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर समाजसेवी प्यारा लाल राएसरियां झंडे की रस्म अदा करेंगे जबकि व्यापारी नेता प्रेम कुमार भूत ज्योति की रस्म अदा करेंगे। जबकि पंजाब प्रदेश अग्रवाल सभा पंजाब के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महासचिव पंजाब कमलेश गुप्ता, महिला विंग की पंजाब प्रधान रीटा अग्रवाल मुख्यतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्कूल/कालेजों के बच्चे रंगारंग कार्यक्रम पेश कर समां भी बांधेंगे। जयंती समारोह में बालाजी लंगर कमेटी, माता चिंतपूर्णी लंगर कमेटी, शिव सेवा संघ अमरनाथ, शिव सेवा संघ(गीता भवन), त्रिनेत्र कांवड़ संघ, मणि महेश लंगर कमेटी, भारतीय लोक सेवा दल, शिवशक्ति सेवा दल, गिरीराज सेवा मंडल, बरनाला लंगर समिति, बालाजी लंगर कमेटी, नैना देवी लंगर कमेटी, बरनाला लंगर कमेटी, नेशनल लोक सेवा दल आदि को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कैशियर यशपाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन सन्नी सिंगला, सिटी प्रधान संदीप मोदी, कुनाल गोयल आदि मौजूद थे।

अग्रसेन जयंती समारोह की जानकारी देते प्रधान परवीन सिंगला और महासचिव रामपाल सिंगला अन्य।

गणमान्य लोगों को सम्मानित करते सेठ लखपत राय, अशोक गर्ग अन्य।

लोगों ने घरों में की दीपमाला

तपा(बरनाला)|पंजाब प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन तपा की तरफ से अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों में दीपमाला की। समाजसेवी प्यारा लाल बांसल ने झंडे की रस्म अदा की जबकि श्री महाबीर संकीर्तन भजन मंडली की तरफ से महाराजा अग्रसेन का संकीर्तन किया गया। इस अवसर पर शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई। मौके पर हरिकृष्ण अग्रवाल, डा. सेठी बांसल, भूषण कुमार घड़ैला , रमेश मट्टू, रोहित प्रिंस, सचिव सतपाल पक्खो, दीपक गर्ग, रजत कुमार, हरीश बांसल, जगजीत राईयां, दीपक गर्ग, हरीश बांसल, दीपक गर्ग, योगेश कुमार, निर्मल कुमार, भोला पक्खो, सुभाष कांसल, रूपचंद, पुरुषोत्तम दास, राकेश जैन, रोहित कुमार मौजूद थे।

जयंती पर रामायण पाठ के भोग डाले

बरनाला|तपा केपंचायती मंदिर में अग्रवाल सभा तपा की तरफ से महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधा