पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीता स्वयंवर पर की श्रीराम की जय जयकार

सीता स्वयंवर पर की श्रीराम की जय-जयकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमहाशक्ति कला मंदिर की स्टेज पर चल रही रामलीला के दौरान कलाकारों ने सीता स्वयंवर का मंचन किया। रामलीला का उद्घाटन समाजसेवी और प्रधान अनिल दत्त शर्मा ने किया। इसमें श्री हनुमान जी की भूमिका मनीषी दत्त शर्मा, रावण की अनिल दत्त शर्मा, राम जी की भूमिका रिंकू, लक्ष्मण की मुनीश जीवन, सीता का राजू सोहल, दशरथ की विनोद वर्मा, भरत की जिम्मी मित्तल, शंकर की मुनीश कुमार, कुंभकरण की तरुण गर्ग और मेघनाथ की सुधांषु दत्त अदा कर रहे हैं।

भुगतनापड़ता है अपने कर्मांे का फल : साध्वी

संगरूर|एसएसजैन स्थानक में चातुर्मास के लिए विराजमान साध्वी श्रेष्ठा महाराज ने कहा कि मनुष्य जैसे कर्म करता है उसे वैसा ही फल मिलता है। उन्होंने कहा कि कर्मों की मार से तो भगवान महावीर स्वामी को भी अपने कानों में कीलें ठुकवानी पड़ी थी। साध्वी प्रियांशी ने भजन भी भजन सुनाए।

संगरूर|श्री रामलीला वेलफेयर कमेटी शेखूपुरा की ओर से की जा रही श्री रामलीला के दौरान ड्रामा श्रवण कुमार, सीता जन्म और राम जन्म का मंचन किया गया। इसमें बालकृष्ण, रमेश खेतरपाल, जिम्मी खेतरपाल, भीम सैन, रवि गाबा, कमल सेठ ने अदाकारी पेश की। इस मौके डा. रविंदर कुमार शामा को कमेटी के सरपरस्त राज कुमार अरोड़ा, चेयरमैन प्रकाश काला, उस्ताद रमेश खेतरपाल, हरी ओम जिंदल ने सम्मानित किया। मौके पर प्रधान नरेश गाबा, महासचिव ज्योति गाबा, मुनीष सिंगला, संदीप दानिया, ब्रिज मोहन बिट्टू, हरीश अरोड़ा, हैप्पी मौजूद थे।