ज्योति दर्शन करने उमड़े भक्त
भास्कर न्यूज|ીબીબીબીसंगरूर/ ીબીબबरनालाીીીીીી
ીनवरात्रोंके शुरू होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। वीरवार को पहले दिन जिले के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की गई जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर माता का गुणगान किया। बाजारों में रौनक आने से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। संगरूर के ऐतिहासिक मंदिर श्री महाकाली देवी में भी विशेष पूजा का प्रबंध किया गया। मंदिर में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रोजाना पूजा की जाएगी। 3 अक्टूबर को जागरण करवाया जा रहा है। बरनाला शहर के चिंतपूर्णी मंदिर, शीतला माता मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, श्रीकृष्ण पंचायती मंदिर, गीटी वाला मंदिर, नैना देवी मंदिर, झंडा वाला मंदिर, श्री आद शक्ति माता मंदिर इत्यादि को दुल्हन की तरह सजाया गया इस अवसर पर श्री गुरु संत कबीर सेवा समिति धानक समाज बरनाला और एकता किक्रेट क्लब की तरफ से शीतला माता मंदिर में और श्रीकृष्ण पंचायती मंदिर में भारतीय महाबीर दल की तरफ से ज्वाला देवी जी से माता की पावन ज्योति लाई गई। शीतला माता मंदिर के विजय कुमार, राकेश सोनी, राजेश कुमार ने बताया कि रोजाना सुबह-शाम माता की आरती की जाएगी। इस अवसर पर दिनेश कुमार, विजय कुमार, विक्की, राजू, विकास सोनी विक्की, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, बबलू, सिकंदर, प्रदीप कुमार, सुखविंदर, राज कुमार आदि हाजिर थे।
मां की भेंटों पर जमकर झूमे श्रद्धालु
बरनाला|श्री गणेश उत्सव क्लब की तरफ से हंडियाया रोड पर बाबा दीप सिंह नगर गली नंबर-3 में नवरात्रों पर 7वां श्री दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान रोजाना श्रीदेवी भागवत कथा शुरू की गई है। क्लब के प्रधान हरीश गोयल, जतिंदर गोयल और जीवन गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर भागवत-भास्कर आचार्य सूर्यकांत शास्त्री जी रोजाना शाम 4 बजे से संगतों को निहाल करेंगे। उन्होंने कहा कि नवरात्रों पर जो भी भक्तजन मां की सच्ची आराधना करते हैं मातारानी उनकी हर मनोकामना जरूर पुरी करती है। उन्होंने मां की मनमोहक भेंटें सुनाकर संगतों को नाचने झूमने पर विवश कर दिया।