सूर्यवंशी खत्री सभा ने लगाया जांच कैंप
बरनाला| महाराजाअग्रसेन जयंती पर सूर्यवंशी खत्री सभा ने गांव खुड्डी खुर्द में मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया। इसका उद्घाटन पटवार यूनियन के प्रधान अजीतपाल सिंह ने किया। भाई निर्मल सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। प्रधान सुखविंदर सिंह भंडारी ने बताया कि डॉ. रूपेश सिंगला, डॉ.दीपक बांसल, डॉ. हितेश गोयल ने मरीजों का चेकअप किया। मौके पर सतपाल बांसल, रजिंदर सिंह, बचन सिंह, कृष्ण, राजेश, दलजीत, हरदीप, दिलवर खां, हिमांशु, सुखवीर, कुलवीर, अरुण, अवतार, शैलर कुमार, जवाहर हाजिर थे।