पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर बदलकर देने पर एजेंसी का घेराव

ट्रैक्टर बदलकर देने पर एजेंसी का घेराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानद्वारा बरनाला के धनौला रोड पर स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी से तीन दिन पहले खरीदा गया नया ट्रैक्टर खराब होने पर एजेंसी मालिकों ने जहां किसानों को ट्रैक्टर बदलने से मना कर दिया वहीं उनसे दुर्व्यवहार किया। इससे गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर एजेंसी के सामने धरना लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान किसान गुरदीप सिंह निवासी हंडियाया ने बताया कि उसने सात महीने पहले पहले धनौला रोड पर स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी से नया ट्रैक्टर खरीदा था, जो तीसरे ही दिन ट्रैक्टर ने चलना बंद हो गया। उसने जब एजेंसी डीलर से संपर्क किया तो उसने उसे नया ट्रैक्टर बदलकर देने की बात कही लेकिन अभी तक ट्रैक्टर नहीं बदला। इस दौरान वह बार-बार लारा लगाकर उसे परेशान करता रहा है। उसने बताया कि वीरवार को जब वह एजेंसी डीलर से ट्रैक्टर बदलने की बात लेकर एजेंसी पहुंचे तो वहां डीलर्स ने उनसे दुर्व्यवहार किया और ट्रैक्टर बदलने से साफ मना कर दिया। इसके चलते उन्हें यहां धरना लगाने पर विवश होना पड़ा। इस दौरान मामला बढ़ता देख एजेंसी डीलर्स ने किसानों को गुस्से को शांत किया और उन्हें ट्रैक्टर बदलने की बात कही। एजेंसी के डीलर आशीष कपूर ने बताया कि किसानों को जल्दी ही ट्रैक्टर बदलकर दे दिया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के दर्शन सिंह उगोके, परमिंदर सिंह हंडियाया, दर्शनदास धनौला, हरदेव सिंह, लाल सिंह, जीत सिंह, कुलवंत सिंह, जसवंत सिंह, मेजर सिंह, मलकीत सिंह, महिंदर सिंह आदि किसान मौजूद थे।

स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी सामने धरना देकर नारेबाजी करते किसान।