पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"8 घंटे ड्राइविंग के बाद करें दो घंटे आराम\'

\"8 घंटे ड्राइविंग के बाद करें दो घंटे आराम\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगातारड्राइविंग करने से नींद आने पर हम दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इसलिए वाहन चालक को 8 घंटे ड्राइविंग करने के बाद दो घंटे आराम करना चाहिए ताकि उसकी थकावट दूर हो सके। यह बात डीएसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमां ने वीरवार को बरनाला ट्रक यूनियन में ट्रक चालकों को ट्रैफिक नियमों के गुर सिखाने के लिए आयोजित सेमिनार में कहीं। सेमिनार में 500 के करीब ट्रक चालकों ने भाग लिया। इन्हें संबोधित करते हुए डीएसपी पलविंदर चीमां ने कहा कि आजकल ज्यादा मौतें सड़क हादसों से हो रही हैं और मोबाइल ही सड़क हादसों का प्रमुख कारण है। हम एक हाथ से तो ड्राइविंग कर रहे होते हैं और दूसरे हाथ में मोबाइल होता है। इसलिए सेफ्टी इसी में है कि ड्राइविंग करते समय मोबाइल फोन स्विच आफ कर देना चाहिए। उन्होंने ट्रक चालकों को ट्रैफिक नियमों से अवगत करवाते हुए बताया कि कभी भी नशा करके या फिर शराब पीकर गाड़ी मत चलाएं। रात के समय ट्रक के आगे-पीछे रिफलेक्टर लगे होने चाहिए और सड़क किनारे ट्रक खड़े नहीं करने चाहिए और कागजात हमेशा पास रखने चाहिए। इस मौके ट्रक चालकों को भविष्य में ट्रैफिक नियमों की पालना करने की शपथ भी दिलाई गई। थाना सिटी के प्रभारी कुलदीप सिंह विर्क ने सेमिनार को संबोधित किया।

वीरवार को ट्रक यूनियन में मौजूद ट्रक चालक।